चंद्रभान सिंह भदोरिया @ चीफ एडिटर करीब 5 दिन पहले अलीराजपुर जिले की जोबट विधानसभा क्षैत्र के ” सेजावाडा” मे आयोजित एक कार्यकर्ता सम्मेलन मे कांग्रेस नेत्री ” कलावती भूरिया ” के एक बयान ने इलाके की राजनीति मे हलचल मचा दी है दरअसल जिस मंच पर कांग्रेस के दिग्गज सांसद कांतिलाल भूरिया ; पूव॔ विधायक सुलोचना रावत भी मोजूद थी उस मंच से कलावती भूरिया ने अपने कार्यकर्ताओ से कहा कि आप लोग तैयारी करो जोबट विधानसभा क्षैत्र मे लडने मै आ रही है ओर हम बीजेपी को हरायेंगे । उनके इस बयान से कुछ क्षणो के लिए तो सन्नाटा खींच गया लेकिन आयोजन के बाद हलचल देखने को मिली ..एक बार तो सुलोचना रावत समथ॔क ओर कलावती भूरिया समथ॔क कमरु अजनार के साथी लगभग आमने सामने ही आ गये थे । बहरहाल जोबट विधानसभा क्षैत्र मे टिकट को लेकर लडाई अब दिलचस्प होती जा रही है क्योकि सुलोचना रावत या विशाल रावत भी टिकट लाने के लिए जी तोड मेहनत कर रहे है ओर इधर कमरु अजनार के साथ साथ कलावती भूरिया के चुनाव लडने की लगभग घोषणा कर देना यह साबित कर रहा है कि पंजे की ओर से B फाम॔ का खेल अंतिम क्षणों मे ही होगा । बहरहाल बीजेपी कांग्रेस की इस लडाई पर शांति से नजर रख रही है ओर जिसे टिकट नहीं मिलेगा उसे दाने डालकर अपने पक्ष मे लाने की योजना है । कोन कामयाब होता है इसके लिए थोडा इंतजार का मजा लीजिये । Post navigation 15 क्विंटल मूंगफली से लदी पिक-अप को उडऩदस्ते ने पकडक़र लगाई पैनल्टी जिले में शिक्षा का स्तर ऊंचा उठाने के लिए हर ब्लॉक स्तर पर कलेक्टर बैठक ले, दे रहे नसीहत