झाबुआ लाइव डेस्क- काफी समय के इंतजार के बाद तमाम अटकलों को विराम देते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नंदकुमार चौहान, प्रदेश के संगठन मंत्री सुहास भगत, महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष लता एलकर, प्रदेश कार्यालय मंत्री भावना सिंह की अनुशंसा पर आरती निलेश भानपुरिया को महिला मोर्चा जिलाध्य्क्ष नियुक्त किया गया। इस दौरान आरती भानपुरिया ने बताया कि सर्वप्रथम पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्याम प्रसाद मुखर्जी के पदचिन्हों व उनकी स्वप्रेणा से अंतिम पंक्ति तक महिलाओं को शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाएगा व महिलाओं को शिक्षा के क्षेत्र में अग्रसर करना उनका उद्देश्य होगा। वही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को महिलाओं तक घर घर पहुंचाना प्रथम लक्ष्य होगा। इस दौरान मेघनगर सहित जिले के बीजेपी कार्यकर्ताओं एवं महिलाओ में हर्ष है। जगह जगह जश्न मनाने के साथ मिठाइयां बांटी गई। Post navigation आईबीसी 24 स्वर्ण शारदा स्कॉलरशीप का इंदौर में आयोजन, सीएम होंगे शामिल जिपं सीईओ कापसे ने किया श्रमदान, बच्चों को स्कूल में पहुंचकर पढ़ाया