झाबुआ। मध्यप्रदेश और छत्तीषगढ़ के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल आईबीसी-24 द्वारा स्थापित स्वर्ण शारदा स्कॉलरशीप 2017 का आयोजन 7 जुलाई को इंदौर में होगा। लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन इस आयोजन की मुख्य अतिथि होगी। वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान आयोजन की अध्यक्षता करेंगे। आयोजन में झाबुआ जिले की बेटी शुरभी हाड़ा जो सफलता विद्या मंदिर हायर सेकडरी विद्यालय पेटलावाद की छात्रा को जिले में 12वीं कक्षा में सर्वाधिक अंक (छात्राओं में) प्राप्त करने पर 50 हजार की राशि स्कॉलरशीप के रूप में प्रदान की जाएगी। शुरभी पिता हरसिंह हाड़ा को लोकसभा स्पीकर अपने हाथों से प्रशस्ति पत्र और सम्मान निधि प्रदान करेगी। आईबीसी 24 द्वारा वर्ष 2015 में स्थापित की गई स्वर्ण शारदा स्कॉलरशीप प्रदेश सहित छत्तीसगढ़ की होनहार छात्राओं के लिए एक वरदान साबित हो रही है उक्त राशि छात्राओं के उच्च शिक्षा हेतु प्रदान की जाती है । झाबुआ जिला प्रमुख राजेन्द्रसिंह सोनगरा ने बताया की आईबीसी24 के चैयरमैन सुरेश गायेल मध्यप्रदेश के 55 जिलों की बेटियों को 50 हजार तथा हर संभाग की अव्वल छात्राओं के 1-1 लाख तथा उनके विद्यालयों को 1-1 लाख की राशि प्रदान करेंगे। देश में यह पहला न्यूज चैनल है जो अपने सामाजिक सरोकारों के तहत बालिका शिक्षा के लिए इतनी बड़ी धनराशि स्कॉलरशीप के रूप में प्रतिवर्ष प्रदान करती है। बालिका शिक्षा के साथ ही इस वर्ष प्रदेश के दस संभागों में अव्वल आने वाले छात्रो को भी मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की मंशानुरूप स्कॉलरशीप प्रदान की जाएगी। स्कॉलरशीप वितरण आयोजन में प्रदेश के शिक्षा मंत्री दीपक जोशी, ऊर्जा मंत्री पारस जैन तथा सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। Post navigation जिपं सीईओ ने किया आकस्मिक ग्राम पंचायत का दौरा, दी हिदायत आरती भानपुरिया महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मनोनीत