मिनरल वॉटर के साथ उपस्थित सहयोगी। झाबुआ लाइव के लिए पिटोल से भूपेंद्र नायक की रिपोर्ट- भीषण गर्मी को देखते हुए इंदौर-अहमदाबाद नेशनल हाइ-वे पर बने आरटीओ बैरियर पर सिंहस्थ उज्जैन को जा रहे यात्रियों के लिए शीतल जल मिनरल वाटर पानी की प्याऊ का उदघाटन पिटोल क्षेत्र के एवं भीमफलिया के जाने माने समाजसेवी अभयसिंह खतेडिय़ा एवं सेल्स टैक्स विभाग के कर निरीक्षक द्वारा उद्घाटन किया गया। जनसहयोग से चलने वाले इस प्याऊ मे रोजाना 100 मिनरल वाटर की पानी केन द्वारा सिहस्थ मे जाने वाले यात्रियों, वाहन चालकों, एवं आमजनों के लिए शीतल जल उपलब्ध करवाया गया है। यह प्याऊ आरटीओ बैरियर एवं समस्त विभाग के कार्यालयों मे काम करने वाले युवा कर्मचारी द्वारा इस सामाजिक कार्य को किया जा रहा हैं जो कि मधुसुदन गौतम, नितिन खतेडिय़ा, राहुल खतेडिय़ा, देवेन्द्र सरताना, महावीरसिंह ठाकुर, सुनील घोती, प्रितम पवार एवं आदि कर्मचारी सेवाए दे रहे हीं। Post navigation गांवों में निर्मित तालाबों की गुणवत्ता देखने पहुंचे प्रभारी कलेक्टर राष्ट्रीय अजजा आयोग अध्यक्ष के समक्ष कांग्रेस की मांग