खरडू बड़ी। जिला आयुष अधिकारी डॉ. प्रमिला चौहान के मार्गदर्शन में आयुष्मान आरोग्य मंदिर (आयुष) खरडू बड़ी में “महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी आयुष सेवाएं” के अंतर्गत महिलाओं एवं किशोरी बालिकाओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर नि:शुल्क शुगर, एचबी, बीपी की जांच कर निशुल्क औषधि वितरित की गई । शिविर में करीब 104 मरीजो का निःशुल्क स्वास्थ्य की जांच की गई। इस कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान धन्वंतरि की फोटो पर मुख्य अतिथियों रामा जनपद उपाध्यक्ष संतोष रमेश डामोर, कापसिंग भूरिया, दिनेश पारगी द्वारा दीपक प्रज्ज्वलित एवं माल्यार्पण कर शुभारंभ किया गया। आयुष्मान आरोग्य मंदिर खरडू खरडू बड़ी से डॉ पार्वती रावत, डॉ तमन्ना पठान, नवल सिंह बामनिया, प्रेमलता मकवाना, रूप सिंह डामोर, आदि द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कर आयुर्वेदिक औषधि दी गई। डॉ. पार्वती रावत द्वारा जानकारी दी गई कि आयुष विभाग झाबुआ के सभी आरोग्य केंद्र पर हर महीने की 14 तारीख को इस प्रकार के शिविर आयोजित किये जाएंगे। Post navigation बंद काे गांव में भी मिला समर्थन पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का 100वां जन्मदिन मनाया गया