झाबुआ डेस्क। आज शुक्रवार को दोपहर कलेक्ट्रेट परिसर में आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष कमलेश सिंगाड़ के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर के नाम झाबुआ तहसीलदार को एक ज्ञापन सौंपा, ज्ञापन में मांग की गई कि विगत दिनांक 19 जून को सुबह ग्राम अंधारवाड़ में आबकारी विभाग ने एक किराने की दुकान से अवैध शराब पकड़ी थी , कार्रवाई के दौरान दुकान पर कुछ सामान लेने आए युवक आकाश सिंगाड को अपने वाहन में बैठा कर झाबुआ आबकारी भंडारण कक्ष में ले आए, आकाश जो आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष कमलेश सिंगाड़ का भतीजा है उसको छुड़ाने जब जिला अध्यक्ष सिंगर पहुंचे तो आपका रूप निरीक्षक विकास वर्मा द्वारा जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर गाली गलौज की गई एवं झूठे केस में फंसने की धमकी के साथ ही जान से मारने की धमकी दी गई आम आदमी पार्टी द्वारा आबकारी उप निरीक्षक विकास वर्मा पर कार्रवाई करने हेतु ज्ञापन सोपा गया है। Post navigation आबकारी विभाग झाबुआ की बड़ी कार्यवाही, अवैध शराब से भरा चार पहिया वाहन जब्त युवती से शादी करने का प्रलोभन देकर लगातार किया दुष्कर्म , SF कांस्टेबल पर एफआईआर दर्ज