झाबुआ डेस्क। आज आम आदमी पार्टी झाबुआ की बैठक स्थानीय अम्बेडकर गार्डन में संपन्न हुई। बैठक मे आगामी लोक सभा चुनाव को लेकर चर्चा की गई। आम आदमी पार्टी की बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव मे इंडिया गठबंधन को जिताने की बात हुई। बैठक के बाद आम आदमी पार्टी का जिला झाबुआ का जिला अध्यक्ष कमलेश सिंगाड को नियुक्त किया गया। साथ ही रतलाम लोक सभा संगटन मंत्री मुख्तियार पठान को नियुक्त किया। दोनों की नियुक्ति पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश सयुंक्त सचिव माधव सिंह किराड़े ने नियुक्ति पत्र देकर शुभकामनाएं प्रेषित की। बैठक में आम आदमी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष कोमल डामोर, जिला उपाध्यक्ष नर्वेसिंग वसुनिया, जिला सयुंक्त सचिव मनसुख डामोर, गोपाल डामोर, झाबुआ ब्लॉक अध्यक्ष राजू डामोर उपस्थित रहे। Post navigation लोकसभा चुनाव में मतदान करने के लिए मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई 17 साल से गुजरात के तीन थानो से फरार लूट, डकैती के ईनामी स्थाई वांरटी को दबिश देकर किया गिरफ्तार