मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ देश में अमन-शांति के प्रतीक कही जाने वाली दाउदी बोहरा जमात जिनके धर्मगुरु इन दिनों राजस्थान के गलियाकोट में तशरीफ़ लाए हुऐ हैं, के दीदार तथा दरगाह में जियारत करने हेतु आम्बुआ से सैकड़ों अनुयाई गलियाकोट रवाना हुए। हमारे संवाददाता को दाउदी बोहरा जमात आम्बुआ से मिली जानकारी अनुसार राजस्थान के गलियाकोट में बोहरा जमात के पीर सैय्यद फखरूद्दीन मौला की मजार शरीफ हैं, जिसके दीदार करने तथा वहां जियारत करने बर्षभर दाउदी बोहरा जमात के हजारों अनुयाई आते रहते हैं,इस बार यहां इन्हीं पीर का उर्स है जिसमें जमात के धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब तशरीफ़ लाए हुऐ हैं, अपने आकामौला के दीदार करने तथा दरगाह पर जियारत करने हेतु देश विदेश से लाखों अनुयाई गलियाकोट पहुंच रहे हैं, आलीराजपुर जिले के छोटे से गांव आम्बुआ से भी दाउदी बोहरा जमात के सैकड़ों अनुयाई गलियाकोट कूंच कर गए जहां वे अपने धर्मगुरु के दीदार तथा दरगाह में जियारत कर देश मेंअमन-चैन की दुआ मांगेंगे। Post navigation बस स्टैंड पर नवनिर्मित सात दुकानों की नीलामी हुई, दुकान नंबर 5 की नीलामी के बावजूद स्थगित रखी गई दशा माता की मूर्ति स्थापित की, दस दिवसीय धार्मिक आयोजन शुरू