मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ

आलीराजपुर के ग्राम आम्बुआ में मां पार्वती मेमोरियल स्कूल में वैश्य महासम्मेलन की जिला स्तरीय बैठक संपन्न हुई जिसमें सर्वप्रथम माता लक्ष्मी के चित्र पर धूप दीप कर कार्यक्रम प्रारंभ किया गया, स्वागत भाषण जिला अध्यक्ष भरत महेश्वरी ने दिया उसके पश्चात धार संभाग अध्यक्ष विनोद बाफना ने संगठन की महत्व पर विस्तार से जानकारी दी।

इंदौर ग्रामीण संभाग प्रभारी निर्मल अग्रवाल ने संगठन से होने वाले फायदो से अवगत कराया प्रदेश महामंत्री एवं जिला प्रभारी महेश माहेश्वरी में जिले में चल रहे संगठन के कार्यों पर संतुष्टि जाहिर की महिला इकाई प्रदेश अध्यक्ष ज्योति जैन ने विस्तार से संगठन की महत्व एवं आवश्यकता का वर्णन किया एवं अधिक से अधिक वैश्य बन्धुओ को सदस्य बनाने का आह्वान किया, युवा इकाई प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट श्री विकास डागा  के आगामी दिनों में संगठन द्वारा वैश्य समाजनो के हित मे की जाने वाली योजनाओं को बताया कार्यक्रम में अलीराजपुर, जोबट, आम्बुआ नानपुर ,खट्टाली,भाबरा ,बोरी आदि जगहों से आए वैश्य बंधुओ ने सहभागिता की महिला इकाई  प्रदेश अध्यक्ष को  जिला अध्यक्ष श्रीमती अनुसूया सोमानी एवं जिला प्रभारी ज्योति गुप्ता ने महिला संगठन द्वारा किए गए कार्य की विशेषता जानकारी प्रदान करी,अंत में आभार जिला प्रभारी अनिष जैन ने माना कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष प्रवीण देशला ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *