मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ बीते दिनों जहरीली ताड़ी पीने से गंभीर रूप से बीमार हुए 50 वर्षीय भरत निवासी पटेल फलिया, आंबुआ ने बीती रात दाहोद के एक अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। यह इस मामले में दूसरी मौत है, जिसने क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है। भरत की मौत देर रात करीब 12 बजे हुई। वह उन लगभग आठ-नौ लोगों में शामिल थे जो नकली ताड़ी पीने के बाद गंभीर रूप से बीमार पड़ गए थे। इस घटना में पहले भी एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है, जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया था। गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले आंबुआ के पटेल दलिया में लोगों ने दूषित ताड़ी का सेवन किया था, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। देखते ही देखते करीब 8-9 लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। Post navigation गाय की अज्ञात कारणों से मौत, समाज सेवी ने अंतिम संस्कार कराया आम्बुआ में वैश्य सम्मेलन की जिला स्तरीय बैठक हुई