मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ देवताओं में प्रथम पूज्य गौरी नंदन, गजानन विघ्नहर्ता श्री गणेश जी की प्रतिमाओं की स्थापना आज पूर्ण विधि विधान के साथ कस्बे के विभिन्न स्थानों के साथ ही घरों में भी की गई। जैसा की विदित है भादो मास की चतुर्थी तिथि को लंबोदर रिद्धि सिद्धि के दाता तथा विद्या बुद्धि को बढ़ाने वाले चतुर्भुज रूप में श्री गणेश गणपति भगवान का जन्म दिवस है।इस तिथि से अनंत चौदस तक 10 दिनों तक महादेव के सुपुत्र विभिन्न स्थानों पर विराजमान रहेंगे। आज कस्बे में विशेष चहल-पहल देखी गई श्रद्धालु श्री गणेश की मूर्ति खरीदते देखे गए हथिनेश्चर महादेव मंदिर प्रांगण, बस स्टैंड क्षेत्र मैं लाल बाग के राजा चौहान परिवार के निवास में , कुम्हार मोहल्ला तथा इंदिरा आवास फलिया में मूर्ति की स्थापना करने का समाचार है। Post navigation महिलाओं ने निराहार रहकर पूजा अर्चना कर हरतालिका किया व्रत बोहरा समाज के युवाओं की दाना कमेटी टीम धर्मगुरू के दिदार के लिए पहुंची इंदौर