मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ थाना आम्बुआ पर दिनांक 29/01/24 को मुखबिर की सूचना पर ग्राम बन्दघुसबयड़ा किर्चिया पिता नुरखा भील निवासी बन्द घुसबयड़ा फलिया के घर से 42 पेटिया माउण्ट 6000 कंपनी की बियर मिली प्रत्येक पेटी में 24 नग केन(टीन के डिब्बे) जिनके बेच न. 134/30.11.2023 है कुल 1008 नग बियर प्रत्येक डिब्बे में 500 ML शराब भरी होकर प्रत्येक डिब्बे की कीमत 120 रु. कुल शराब मात्र 504 बल्ब लीटर कुल कीमत 1,20,960 रू. की समक्ष पंचांन जप्त कर आरोपी कर्चिया पिता नुरखा भील निवासी बन्द घुसबयड़ा के विरुध थाना हाजा पर अपराध क्रमांक 18/2024 धारा 34(2),36 आबकारी एक्ट का कायम कर विवेचना में लिया गया। उक्त कार्य पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर के मार्गदर्शन में व एसडीओपी जोबट के निर्देशन में थाना प्रभारी उनि. योगेंद्र मण्डलोई, सउनि यशवंत पाटीदार, सउनि अजय भिडे, सुनि कालुसिंह अलावा, आर. अरूण, आर प्रेमसिंह , आर. गिरधारी, आर. दिलीप, आर. राकेश, आर. सुरेश, आर. जेराम, चालक आर. रोशन का सराहनीय योगदान से सफलता प्राप्त की गई। Post navigation गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम किए मातृशक्ति अखंड दीप रथ का आम्बुआ में पूजन-अर्चन हुआ