अलीराजपुर लाइव के लिए नानपुर से जितेंद्र वाणी की रिपोर्ट- बुधवार को आबकारी विभाग की टीम ने अवैध शराब जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आबकारी विभाग की टीम ने अलीराजपुर-जोबट पेट्रोल पंप के पास एक होटल से 17 पेटी अवैध शराब बरामद की और आरोपी युवक धनसिंह भिलाला को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मप्र आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34/2 के तहत कार्रवाई की गई। अवैध शराब का बाजार मूल्य 27 हजार रुपए बताया जा रहा है। Post navigation इंदौर-अहमदाबाद रोड निर्माण का कार्य होगा शीघ्र पूर्ण बीमार को जिला अस्पताल ला रही तुफान जीप पलटी ; एक की मोत