जितेंद्र वर्मा, जोबट आलीराजपुर जिले में आबकारी विभाग के द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत अवैध मदिरा के कब्जा/परिवहन/विक्रय/ चौर्यनयन के विरुद्ध कार्यवाही लगातार जारी इसी तारतम्य में दिनांक 30.5.2026 को इंदौर संभाग उपायुक्त आबकारी इंदरसिंह जामोद एवं आलीराजपुर कलेक्टर नीतू माथुर के आदेशानुसार, जिला आबकारी अधिकारी,जिला आलीराजपुर आर एस राय के निर्देश पर अवैध मदिरा की रोकथाम हेतु विशेष अभियान के तहत वृत्त जोबट में झाबुआ रोड़ पर नाका बंदी के दौरान एक बिना नंबर की सफेद पिक अप आती हुई दिखी,, रोकने पर नहीं रुकी,, और भगा कर जोबट कस्बे की ओर लाया,,उसका पीछा करने पर चर्च के सामने खड़ी कर ड्राइवर भाग निकला। पिक अप की विधिवत तलाशी लेने पर 75 पेटी अवैध मदिरा जब्त की गई। इस प्रकार लगभग कुल 900 बल्क लीटर अवैध मदिरा जब्त की गई। मदिरा की मात्रा 50 बल्क लीटर से अधिक होने पर मदिरा एवं वाहन को कब्जे आबकारी लिया गया। मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) 34(2) में फरार आरोपी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया । सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री जी एस रावत के नेतृत्व में आबकारी टीम द्वारा मदिरा एवं वाहन की जब्त की गई जिसकी अनुमानित कीमत 6 लाख है। कार्यवाही आबकारी उपनिरीक्षक श्री मोहित बिरला द्वारा की गई जिसमें गंभीर सिंह वास्कले सहयोग रहा। कार्यवाही में प्रधान आरक्षक सर्वश्री ,अमानुल्लाह खान, आरक्षक प्रवीण चौहान शामिल थे। जिलाधिकारी ने बताया कि अवैध मदिरा एवं अन्य मादक द्रव्य/पदार्थ के विरुद्ध कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी । Post navigation वार्ड क्रमांक 8 में गंदे पानी की समस्या का तत्काल समाधान, नगर परिषद की टीम पहुंची मौके पर वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, ढोल-ढमाकों के साथ विधायक सेना महेश पटेल का हुआ भव्य स्वागत