झाबुआ live डेस्क अलीराजपुर मे पकड़ी गई मिनी डिस्टलरी की स्प्रिट सप्लाय की सूचना पर कार्यवाही करते हुए मानपुर इंदौर में उपायुक्त आबकारी संभागीय उड़नदस्ता इंदौर विनोद रघुवंशी के निर्देशन में एवं जिला आबकारी अधिकारी धर्मेंद्र सिंह भदोरिया के नेतृत्व में संभागीय उड़नदस्ता इंदौर एवं जिला आबकारी बल के द्वारा मानपुर स्थित हयात गोल्डन मेवात ढाबा के पीछे बने कमरों से 9 ड्रमों में लगभग 1800 बल्क लीटर रेक्टिफाइड स्पिरिट जप्त की गई ।मौके से एक आरोपी बलराम पिता श्री राम वास्केल को गिरफ्तार किया गया एवं एक अन्य आरोपी मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश जारी है। प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया। कार्यवाही में संभागीय उड़नदस्ता इंदौर के आबकारी उप निरीक्षक विवेक मिश्रा ,दविंदर सिंह हूडा ,आकाश निकम एवं जिला इंदौर के उपनिरीक्षक मनोहर खरे, संतोष सिंह,मनीष राठौर एवं राजेश तिवारी के साथ समस्त मुख्य आरक्षक एवं आरक्षक ,संभागीय उड़नदस्ता इंदौर एवं जिला बल का सराहनीय योगदान रहा। Post navigation तेज रफ्तार बाइकर्स पर कार्यवाही हेतु जागरूक युवाओं ने थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन अब CCTV कैमरो की निगरानी मे होगा भगोरिया उत्सव ; कानून व्यवस्था बनाऐ रखने के चलते लिया फैसला