अलीराजपुर लाईव के लिये आलीराजपुर से रिजवान खान की रिपोर्ट- ग्राम उदयगढ़ में आरोपी मिथिलेश पिता चंदलनलाल पडियार के रहवासी मकान और दुकान से आबकारी विभाग के अमले ने 33 हजार 680 रूपए मूल्य की 12 पेटी अवैध शराब जब्त की। सहायक आबकारी आयुक्त नागेश्वर सोनकेशरी ने बताया कि मंगलवार सुबह गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिलने पर आरोपी मिथिलेश क घर व दुकान से 7 पेटी देशीए 4 पेटी विदेशी और 1 पेटी इंपीरियल ब्लू शराब की जब्त की गई। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया। कार्रवाई के दौरान आबकारी उपनिरीक्षक डीएस चौहान, सुनील मालवीय, जीएस वास्कले, संजय कवारे, मुख्य आरक्षक कांतु डामोर, अमानउल्ला खान, आरक्षक कालूसिंह बघेल व सैनिक झंवलिसंह चैहान शामिल थे। ……………………………………………….. Post navigation सोसाइटी पर वितरित किए धूल-कंकड़-पत्थर से सने गेहूं, खरीदकर ग्रामीण परेशान मुस्लिम समाज ने एसपी कुमार सौरभ का सम्मान कर किया आभार व्यक्त