नवनीत त्रिवेदी@ झाबुआ Live अब से कुछ देर पहले ग्राम बावड़ी गोला में दिल दहलाने वाली घटना घटित हुई। जिसमें चचेरे भाई ने अपने ही भाई पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घटना का कारण आपसी पारिवारिक रंजिश बताया जा रहा है। इस घटना में एक व्यक्ति का कंधा बुरी तरह जख्मी हो गया। इतना ही नही चचेरे भाई पर घुस्सा इस कदर हावी था कि उसने उसके भाई के हाथ की उंगलियां भी काट दी। भाई पर हमला करने के बाद जब इनका क्रोध शांत नहीं हुआ तो भाई की पोती की उंगलियां भी हथियार से अलग कर दी। दोनो घायलों का जिला चिकित्सालय में उपचार जारी है। घायलों का नाम नीतू पिता कालिया डामोर एवं पोती का नाम रेशु पिता पप्पू डामोर बताया जा रहा है। जो हमलावर हरसिंह डामोर नामक व्यक्ति था वह इस घटना के बाद फरार है। फिलहाल मामले में पुलिस जांच कर रही है। Post navigation प्रदेश के प्रथम वन भाजी महोत्सव साकडी में 16 अगस्त को होगा आयोजित, सरदार सरोवर डेम के 19 डूब प्रभावित गांवो को गोद लिया जाएगा वैक्सीनेशन कार्य में उत्कृष्ट भूमिका के लिए ग्राम पंचायत झकनावदा एवं जनप्रतिनिधि होंगे जिले मे सम्मानित