मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ आम्बुआ थाना क्षेत्र के ग्राम आम्बी में एक आदिवासी युवक की आपसी रंजिश में हत्या कर देने के समाचार मिले हैं थाना आम्बुआ में सूचना प्राप्त होने पर प्रकरण कायम कर घटना को जांच में लिया जा कर विवेचना की जा रही है आरोपी फरार है जिसकी खोजबीन जारी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र से लगभग 8 किलोमीटर दूर ग्रामीण क्षेत्र आम्बी में आज 16/01/23 की सुबह 10:45 बजे जब सरदार पिता सुरपाल (35) भील निवासी आम्बी खेत से घर की ओर आ रहा था तभी 5 लोगों ने उसे घेर लिया तथा पालिया से प्राण घाटक वार किया जिस कारण उसकी घटनास्थल पर मृत्यु हो गई घटना की सूचना पर थाना प्रभारी दिलीप सिंह चंदेल दलबल सहित घटनास्थल पर पहुंचे तथा घटना स्थल का मौका मुआयना कर पंचनामा बनाकर शव को शव परीक्षण हेतु अलीराजपुर भेजा गया तथा आम्बुआ थाने पर अपराध क्रमांक 16/2023, धारा 302/34 के तहत नामजद आरोपी वीरू पिता रतन सिंह, दीपक पिता रतन सिंह, हुनिया पिता भुवान सिंह, तेरसिंह पिता रतिया तथा गजेंद्र पिता मोटला निवासी आम्बी के विरुद्ध प्रकरण कायम किया गया मृतक का शव परीक्षण उपरांत पुलिस बल की उपस्थिति में अंतिम संस्कार कराया गया घटना आपसी रंजिश का परिणाम बताई जा रही है जिसकी विवेचना की जा रही है तथा अति शीघ्र फरार नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा घटना से क्षेत्र में तनाव व्याप्त है। Post navigation मकर संक्रांति उत्साह से मनी, दिन भर होती रही पतंगबाजी दिन में भी रोशन रहती है स्ट्रीट लाइट, ऐसे तो बढ़ेगा ग्राम पंचायत का बिजली बिल