राज सरतालिया@पारा करिब छः माह पुराने आपसी विवाद के चलते आज सुबह ग्राम छापरी रणवास मे पुनः दो खेमो मे विवाद हुआ जिसमे कुल्हाडी व लटठ चलने से दो आदमी गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलो जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। उक्त जानकारी देते हुए चौकीप्रभारी केसरसिह पांडव ने बताया कि आज राकेश पिता रामचंद वाखला निवासी छापरी रणवास नें पुलिस चौकी पारा पर रिपोर्ट दर्ज करवाते हुवे बताया कि करीब छह-सात माह पहले हमारे गांव के तोलिया पार सिंह दीनू रकसीह आदि लोगों ने गौवंशीय पशुओं को मार डाला था जिसकी रिपोर्ट राकेश के पिताजी रामचंद्र की थी उसी बात को लेकर आज फिर से इन सभी लोगो ने उसके परिवार के सदस्य रामचरण को बोल कर विवाद किया कि तुने हमारे खिलाफ पुलिस मे रिपोर्ट कि थी। जिससे हम लोगो को कोर्ट में बहुत खर्चा होगया हे। अब तू हमारे खर्चे के रुपए हमको वापस दे। रामचरण अपने खेत में काम कर रहा था उसी समय यह लोग अपने हाथ में लट कुल्हाड़ी लेकर आए व आने के साथ गाली गुप्ता कर मारपीट करना शुरू कर दिया। अपने पिता से झागडा हुआ देखकर रामचरण का लड़का राकेश व बाबु बीच-बचाव करने गए तो उनके साथ भी लकड़ी से मारपीट कर चोट पहुंचाई । घटना कि जानकारी मीलते ही चौकी प्रभारी दलबल सहीत घटना स्थल पर गए व घायलों को सामुदायीक स्वास्थ्य केन्द्र पारा लाया गया जहा से प्राथमीक उपचार के बाद घायलो को जिला चिकित्सालय झाबुआ रेफर किया गया है। पुलिस ने धारा 294, 323, 506, 34 आईपीसी मे मुकदमा दर्ज कर लिया हे।चौकि प्रभारी ने बताया कि सभी आरोपी फरार हे। आरोपियों की तलाश जारी है। Post navigation झाबुआ विधायक कांतिलाल भूरिया और उनके बेटे समेत कांग्रेसियो पर FIR हुई दर्ज; यह रही बड़ी वजह.. 132/133 केवी सब स्टेशनों पर प्री-मॉनसून मैंटेनेंस कार्य हुआ शुरू, इन ग्रामों के विद्युत लाइनें सुबह 8 से 12 बजे तक रहेगी बंद