पीयूष चन्देल, अलीराजपुर अलीराजपुर। नगरपालिका परिषद् अलीराजपुर द्वारा आनंद उत्सव का आयोजन दिनांक 19/02/2020 तथा 20/02/2020 को फतेह क्लब मैदान पर दोपहर 3ः30 बजे से किया गया है, जिसमे महिला क्रिकेट तथा पुरूष क्रिकेट जो प्रशासन एवं मिडिया टीम के बीच होगा। इसके साथ ही सामूहिक नृत्य एवं एकल गायन कार्यक्रम आयोजित किये जाऐंगे। महिला क्रिकेट एवं पुरूष क्रिकेट मे पुरस्कार राशि क्रमशः विजेता 5100 रू. व उपविजेता 3100 तथा सामूहिक नृत्य मे प्रथम पुरस्कार 5100 रु., द्वितीय पुरस्कार 3100 रु. तथा तृतीय पुरस्कार 2100 रु., एकल गायन मे प्रथम पुरस्कार 1100 रु., द्वितिय पुरस्कार 701 रु. तथा तृतीय पुरस्कार 501 रु. का वितरण किया जावेगा। महिला एवं पुरूष क्रिकेट 10-10 ओवर का खेला जावेगा। सामूहिक नृत्य के लिए प्रत्येक दल मे न्यूनतम 08 और अधिकतम 12 प्रतिभागी होंगे। सामूहिक नृत्य मे प्रत्येक दल को 08 मिनट एवं एकल गायन मे प्रत्येक दल को 04 मिनट का समय दिया जावेगा। Post navigation आपकी सरकार आपके द्वार का हुआ आयोजन प्राचार्य विनोद कोरी ने छात्रवास की छात्राओं को बोर्ड परीक्षा में बिना टेंशन लिए कैसे अच्छे अंक लाना इसकी बारीकियां समझाई