रितेश गुप्ता, थांदला कैथोलिक चर्च प्रांगण में दो दिवसीय आध्यात्मिक साधना समारोह का शुभारंभ उदयपुर डायसिस के तांबेसरा चर्च आश्रम के फादर जॉनसन कपूचीन द्वारा पल्ली पुरोहित फादर कसमीर डामोर, फादर एलियास निनामा व ब्रदर मनीष डामोर की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर फादर जॉनसन जो कि इंडियन एयर फोर्स में जैगुआर विमान में कार्यरत थे। अपने खट्टे मीठे अनुभव बताते हुए कहा कि ईश्वर अपना कार्य करने के लिए कोई भी परिस्थिति में हमें बुलाता है। उन्हें यह प्रेरणा एक हिन्दू भाई दिवाकर से मिली वे भी इंडियन एयर फोर्स में अधिकारी थे। तब जॉनसन ने फादर बनकर लोगों की सेवा करने की ठान ली। उन्होंने बताया कि प्रभु येशू का ईश्वरीय प्रेम पूरे संसार के लिए है। इसलिए हम प्रेम क्षमा अंहिसा के साथ प्रत्येक भाई-बहन की सेवा करते रहे और प्रभु ईसा मसीह के जीवन के अनुसार अपना जीवन जिएं। ) Post navigation महिला को पति के कंधे पर बैठाकर जुलूस निकालने वाले सभी आरोपियों की जमानत खारिज कांतिलाल भूरिया को विजय बनाने के लिए विधायक ने हर बूथ पर कांग्रेस को मजबूत करने का दिलाया संकल्प