रितेश गुप्ता, थांदला
थांदला थाना के अंतर्गत आने वाले ग्राम देवीगढ़ में विगत 11 अप्रैल को ग्राम देवीगढ़ के सरपंच सहित कुल 13 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। गौरतलब है कि एक मामले में महिला को ग्रामीणों ने सजा दी थी कि वह अपने पति पति को कंधे पर बैठाकर घर तक पहुंचे, इसके बाद ग्रामीणों ने महिला का जुलूस गांव में निकाला था। जिसके बाद फरियादी महिला ने थांदला थाने में मामला दर्ज करवाया था और पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेएमएफसी न्यायालय थांदला में पेश किया था, जिसके बाद आज जमानत आवेदन पर विचार हुआ। अभियोजन द्वारा प्रस्तुत विरोध पत्र एवं तर्कों से सहमत होते हुए माननीय न्यायालय द्वारा सभी आरोपियों की जमानत खारिज कर दी गई। अभियान की ओर से जमानत का विरोध भी रवि प्रकाश राय एडीपीओ द्वारा किया गया।
)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *