रितेश गुप्ता, थांदला
लोकसभा चुनाव के कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया अपना नामांकन 23 अप्रैल झाबुआ में प्रात: 11 बजे जमा करेंगे। इस हेतु कांग्रेस कमेटी द्वारा महत्वपूर्ण बैठक स्थानीय कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित की गई। कार्यक्रम में थांदला ब्लॉक प्रभारी राजेंद्र अग्निहोत्री, थांदला शहर प्रभारी मनीष व्यास, काकनवानी ब्लाक प्रभारी आयरन पटेल आदि के नेतृत्व में बैठक आयोजित की गई। बैठक में नामांकन जमा करने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।बैठक को क्षेत्रीय विधायक वीरसिंह भूरिया ने संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया के लिए हमें थांदला विधानसभा से ऐतिहासिक जन समर्थन के साथ हमारे नेता कांतिलाल भूरिया का नामांकन जमा करेंगे। जिस प्रकार से हमारे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एवं क्षेत्र की जनता ने मुझे ऐतिहासिक वोटों से जिताया था उसी प्रकार से हम पूरी मजबूती के साथ थांदला विधानसभा से हर बूत को जीतने का लक्ष्य है एवं थांदला विधानसभा में हमारे नेता कांतिलाल भूरिया को ऐतिहासिक विजय दिलाना है। मध्यप्रदेश की कांग्रेस सरकार ने किसानों का 2 लाख तक का कर्जा माफ किया है विवाह हेतु 51 हजार की राशि प्रदेश सरकार दे रही हैं, पेंशन दोगुनी कर दी गई है। ऐसी तमाम कांग्रेस सरकार की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाना है एवं आमजन को कांग्रेश की रीती नीतियों के बारे में बताना है कि किस प्रकार से कांग्रेस सरकार जनहित में कार्य कर रही है और उसका लाभ हमें लोकसभा चुनाव में मिल सके एवं और अधिक सजगता के साथ जनहित के कार्य को आगे बढ़ा सके ताकि हमारे संसदीय क्षेत्र में और अधिक से अधिक विकास कार्य कर सकें। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष गेंदाल डामोर, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष नगीन शाहजी, पूर्व नपं अध्यक्ष राजेश डामोर, पूर्व जनपद अध्यक्ष चैनसिंह डामोर, नेता प्रतिपक्ष लक्ष्मण राठौड़, ब्लॉक उपाध्यक्ष गुलामकादर खान, पार्षद आनंद चौहान, प्रदेश सचिव कामगार कांग्रेस जितेंद्र धामन, जिलाध्यक्ष कादर शेख, पूर्व पार्षद अक्षय भट्ट, शहर युकां अध्यक्ष सुधीर भाबर, उपाध्यक्ष महेंद्र नागर, कामगार कांग्रेस उपाध्यक्ष कमलेश सोनी, युवा नेता रूसमाल मैड़ा, हरीश पंचाल, खुमानसिंह भूरा, सरपंच रालू वसुनिया, देवा डामोर, जयसिंह वसुनिया, प्रताप डामोर, कालू भाबोर, मीठूसिंह गणावा, शंभूसिंह डामोर, रतनसिंह वसुनिया, रामचंद्र डामोर आदि कांग्रेस कार्यकर्तागण उपस्थित थे। बैठक का संचालन थांदला विधानसभा प्रवक्ता विकास रावत ने किया आभार कमालुद्दीन शेख ने माना।

)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *