झाबुआ लाइव के लिए खरडूबड़ी से सिराज बंगडवाला की रिपोर्ट- वगईछोटी, सजवानी छोटी, भूतफलिया, राठौर फलिया आदि ग्रामों के रहवासी पिछले चार दिनों से अंधेरे में रह रहे हैं। बारिश के चलते विद्युत नहीं होने से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रह है। रात-रात भर विद्युत नहीं होने की शिकायत जब राणापुर विद्युत विभाग की गई तो उन्होंने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि यह मामला पारा क्षेत्र का है। जब खरडूबड़ी क्षेत्र में पिछले चार दिनों से विद्युत नहीं की शिकायत ग्रामीण नजमुद्दीन ने की तो पारा के लाइनमैन कुछ बताने की स्थिति में नहीं दिखा। अब खरडूबड़ी क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों के रहवासियों की पीडा यह है कि विभाग के कर्मचारी क्षेत्र में ब्लैकआउट की समस्या से उन्हें आखिर कब तक निजात दिला पाएंगे? Post navigation जान में जोखिम डालकर कर रहे नदी पार लगातार बारिश से नदी-नाले उफान पर