झाबुआ जिला अस्पताल आधी रोटी बनाकर विरोध किया।
राणापुर पोषण पुर्नवास पर निजी कॉलेज की लड़कियों द्वारा सेवा दी जा रही है।

झाबुआ लाइव के लिए राणापुर से मंयक गोयल की रिपोर्ट-
सविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा लगातार आज चौथे दिन भी हड़ताल जारी है। सविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों के जिलाध्यक्ष लोकेश दवे ने बताया कि जिस तरह शासन ने हमसे कार्य पूरा कराकर आधा वेतन दिया जा रहा है उसी के विरोध में आधा चूल्हा बनाकर आधी रोटी बनाकर संविदा कर्मचारियों ने विरोध दर्ज किया है। कर्मचारियो ने कहा जब तक शासन हमारी मांगे पूरी नहीं होगी हड़ताल हमारी जारी रहेगी। कर्मचारियों की हड़ताल से लोगों को कई परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पोषण पुनर्वास केंद्र पूर्णत पर निजी कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा सेवा दी जा रही है।
आज पकोड़ा बेचकर भाजपा सरकार का विरोध करेंगे
संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की जिला इकाई द्वारा आज जिला चिकित्सालय के सामने हड़ताल में एक अनोखा तरीके से भाजपा सरकार का विरोध करेंगे जिसमे कर्मचारियों द्वारा सविदा पकोड़ा स्टाल 10 रुपये प्लेट बेचकर अपना विरोध सरकार के खिलाफ करेंगे।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *