झाबुआ लाइव के लिए राणापुर से मंयक गोयल की रिपोर्ट-

अनाज व्यपारियो द्वारा अवेध रूप से माल को परिवहन कर ले जाने का सिलसिला रुक नही रहाँ है। इसी कड़ी से मंडी के कर्मचारी का स्थानीय उड़नदस्ता द्वारा मंगलवार को सुबह जोबट नाके पर एक कपास भरा ट्रक को रुकवाया ओर पूछा तो उसके पास मंडी अनुज्ञापत्र नही पाया गया। ट्रक MP.09.GE.5321 जो थांदला से सेंधवा कपास भरकर जा रहा था। मंडी कर्मचारियों द्वारा प्रवीण ट्रेडर्स थांदला का 100 क्विंटल का पंचनामा बनाकर पाँच गुना मंडी शुल्क 26000, समझौता शुल्क 5000,निरक्षित 1040 रुपये कुल 32040 रुपये वसूल उक्त कार्यवाही मंडी सहायक उपनिरक्षक नुरजी खराड़ी, सवानसिंह मुनिया ने पकड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *