नवनीत त्रिवेदी @ झाबुआ झाबुआ शहर के थांदला गेट पर आज एक अमानवीय घटना घटी , यहां शीतलश्री कपड़ा भंडार के मालिक ने एक आदिवासी समुदाय की महिला को कथित रूप से शाल का बंडल चुराने के प्रयास का आरोप लगाते हुए पकडने का दावा किया ओर उक्त महिला का हाथ बांधकर उसे दुकान के बाहर ही बैठा लिया ..ओर कोतवाली पुलिस को सुचना दी .. झाबुआ कोतवाली पुलिस की टीम ने मौके पर आकर महिला को छुडवाया ओर कोतवाली लेकर चली गयी लेकिन आदिवासी समुदाय की महिला के साथ जानवर की तरह व्यवहार करने वाले व्यापारी को पुलिस क्यों थाने नहीं ले गयी यह बड़ा सवाल है .. टीआई झाबुआ ने बताया कि वह अवकाश पर हैं और उन्हें नहीं मालूम है मामला क्या है ! Post navigation रोटरी डिस्टिक कांफ्रेंस में बोले 1983 विश्व कप के हीरो मदनलाल – पैसों के लिए क्रिकेट नहीं खेली हल्का वाहन टच कर ओवरटेक करने पर दो युवकों की हुई बुरी तरह धुनाई, देखिये Exclusive Video