झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट-
आदिवासी चेतना यात्रा के संयोजक डॉ. विक्रांत भूरिया के नेतृत्व आज प्रात: यात्रा ग्राम कोटड़ा से प्रारंभ हुई। उनके सांसद कांतिलाल भूरिया, समाजसेवी प्रकाश रांका, कल्पना भूरिया, पूर्व विधायक वीरसिंह भूरिया, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष नगीन शाह, गुरुप्रसाद अरोरा, यशवंत भाबर, राजेश डामोर, विकास रावत समेत सैकड़ों की सख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। ग्राम बडी धामनी, छोटी धामनी के पश्चात नगर प्रवेश कर चैनपुरी चौराहे पर यात्रा का स्वागत किय गया। पश्चात पिपली चौराहे पर राजेश डामोर मित्र मंडल द्वारा 51 किलो की फूलमाला से स्वागत किया गया। आजाद चौक में नपं उपध्यक्ष मनीष बघेल, पार्षद लक्ष्मण राठौड़, राजल राजेश जैन, अब्दुल कादर खान, असगर पटवारी, विकास रावत, कमालुद्दीन शेख समेत बडी सख्या में उपस्थित जनों ने स्वगत किया। पश्चात यात्रा जवाहर मार्ग, अम्बे माता मंदिर चौराहा, मठवाला कुआ, नया बस स्टैंड मार्ग होते हुए कृषि उपज मंडी पहुंची जहा यात्रा का समापन हुआ। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि कल प्रात: यात्रा मेघनगर की ओर प्रस्थान करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *