खरडू बड़ी। झाबुआ के आदिवासी कर्मचारी संगठन द्वारा रामा ब्लॉक के गांव खरडू बड़ी में 6 अक्टूबर को 6 भाइयो के मकान में आग लग जाने से घर मे रखे खाने पीने के सामान के साथ पशुओं के साथ नगदी आभूषण आदि चीजे जल गई थी । जिसको देखते हुए आज दिनांक 17 अक्टूबर को आदिवासी कर्मचारी संगठन के जिला अध्यक्ष दरियाव सिंह राठौड़ जिला कोषाध्यक्ष गोवर्धन सिंह जमरा जिला सचिव दर्शनसिंह चौहान जिला कार्यकारिणी सदस्य हर्ष चौहान,आपसिंह हटिला एवं संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा पीड़ित परिवारों को प्रत्येक परिवार को 4600 रुपये की कुल 27600 नगद राशि देकर पीड़ित परिवार की आर्थिक सहायता की गई। Post navigation पुलिस की कार्यप्रणाली में जनता की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए ग्राम रक्षा समिति की बैठक हुई आगामी 15 नवंबर को होगा राष्ट्रीय जनजाति गौरव दिवस का आयोजन