अलीराजपुर लाइव के लिऐ आजादनगर से वी के वाणी की EXCLUSIVE रिपोर्ट । अलीराजपुर जिले के आजादनगर मे स्थित आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था मर्यादित झीरण परिसर मे किसान क्रेडिट कार्ड का श्रृण चुकाने पहुंचे ” कोहिवाव” गांव के 52 वर्षीय किसान की हाट॔ अटैक आने से सोसायटी परिसर मे लगी प्रतीक्षा कुर्सी पर बैठै बैठै मौत हो गई । प्रबंधक सोसायटी / मृतक के परिजनो के अनुसार यह आकस्मिक मृत्यु है इसका श्रृण या वसूली से कुछ लेना देना नही है । वही आजादनगर थाना प्रभारी एसपीएस चौहान के अनुसार उन्होंने मग॔ कायम किया है पीएम रिपोर्ट आने के बाद मामले की जांच की जायेंगी । Post navigation अवैध शराब की धरपकड़ से शराब माफियाओं में मचा हड़कंप उम्र 1 घंटा 40 मिनट लेकिन इन साहब को मिल गया आधार पंजीयन