अलीराजपुर लाइव के लिए अलीराजपुर से फिरोज खान(बबलू) की रिपोर्ट- चंद्रशेखर आजाद नगर भाबरा थाना क्षेत्र के बरझर के महेंद्रा कोठार से थाना प्रभारी ने एक मकान में से 26 पेटी अवैध शराब पकड़ कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया। बरझर के महेंद्रा कोठार से थाना प्रभारी एसपीएस चौहान ने मुखबिर की सूचना पर रात्रि में दबिश देकर 26 पेटी अवैध शराब पकड़कर एक आरोपी हीरा गुलाब बामनिया को गिरफ्तार किया। एसपी के मार्गदर्शन थाना प्रभारी एसपीएस चौहान की डेढ माह में यह तीसरी बड़ी कार्रवाई है, जिससे अवैध शराब माफियाओं में पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाइयों के चलते हड़कम्प मचा हुआ है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी चौहान के साथ वाईएस सोजतिया, एनआर पटेल, रामवीर सिंह सेंगर, पंकज तोड़ावत आदि का सहयोग रहा। Post navigation नाबालिग को किया अगुवा आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था मे श्रृण चुकाने पहुंचे किसान की मौत