पियुष चन्देल, ALIRAJPUR सर प्रताप शासकीय उत्कृष्ट उ0मा0वि0 अलीराजपुर के छात्र आदित्य मण्डलोई ने कक्षा 12वी में जीव विज्ञान संकाय में 83.6 प्रतिशत अंक हासिल कर सफलता प्राप्त की। उन्होने समस्त विषय में विशेष योग्यता प्राप्त की है। उनकी इस सफलता पर उनकी माता लक्ष्मी मण्डलोई, मामा रविन्द्र परमार, स्कूल प्राचार्य, परिवारजन एवं सहपाठीयों ने बधाई दी एवं उज्जवल भविष्य के लिये शुभकामनाऐं दी। आदित्य मण्डलोई ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपनी माता एंव गुरूजनों को दिया। Post navigation बालिका शिक्षा के लिए पूरे मनोयोग से टीम भावना से कार्य करें – बीईओ क्षीरसागर जनजाति अधिकारी-कर्मचारी संघ की बैठक में बनाई रूपरेखा