पियुष चन्देल, अलीराजपुर ======= जवाहर नवोदय विद्यालय अलीराजपुर द्वारा आयोजित प्रवेश परीक्षा में मेरिट में स्थान प्राप्त कर नानपुर के आदर्श पिता शरद क्षीरसागर ने प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करने में सफलता प्राप्त की है। उल्लेखनीय है, की राष्ट्रीय जवाहर नवोदय विद्यालय संस्थान सम्पूर्ण देश मे जिला स्तर पर स्थापित नवोदय विद्यालयों में कक्षा 6 टी में प्रवेश हेतु पात्रता प्रवेश परीक्षा का आयोजन करता है, जिसमे मेरिट के आधार पर छात्र छात्राओं का चयन किया जाता है। आदर्श की इस सफलता पर स्कूल के शिक्षकगण, परिवार जन और समस्त स्नेहीजनों ने बधाई एवं शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। ) Post navigation अखिल विश्व गायत्री परिवार राष्ट्र को सशक्त बनाने हेतु 2 जून विश्व में 2 लाख चालीस हजार घरों में करेगा सामूहिक यज्ञ का आयोजन पानी के लिए बेहाल पशु पक्षियों के लिए टंकी वितरण, सेवाभावीयो ने नियमित पानी भरने का प्रण किया