जीवन राठौड़, सारंगी आदर्श आचार संहिता की घोषणा होते ही प्रशासनिक अमला अलर्ट मोड पर है नायब तहसीलदार वरुण उपाध्याय ने नगर भ्रमणकर राजनीतिक दलों के चिन्ह पोस्टर सार्वजनिक स्थानों से हटाने की कार्रवाई की नगर भ्रमण के दौरान प्रशासनिक अमले के साथ नगर के लोगों से भी मुलाकात कर आचार संहिता के बारे में बताया साथ ही चुनाव आयुक्त के निर्देश का पालन करने के लिए नगर के लोगों से अपील की। आगामी होली के त्यौहार को देखते हुए लगने वाले भगोरिया हाट स्थल का निरीक्षण किया एवं ग्राम पंचायत सचिव हरिराम भूरिया को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। नगर भ्रमण के दौरान राजस्व विभाग, चौकी प्रभारी राम सिंह चौहान, एएस आई जितेंद्र धोरे, अपने दल बल के साथ , ग्राम पंचायत सचिव हरिराम भूरिया एवं कोटवार शामिल थे। Post navigation खेत पर बकरी चराने गए बालक की कुएं में डूबने से मौत आदर्श आचार संहिता लगते ही राजस्व विभाग ने निकाली राजनीतिक बैनर पोस्टर