विजय मालवी, बड़ी खट्टाली ग्राम बड़ी खट्टाली आज मंगलवार को शत प्रतिशत बंद रहा स्थानीय पुलिस प्रशासन के चोकी प्रभारी कुलदीपसिंह राठोड़ हेड कांस्टेबल नगीनलाल कटारा प्रातः काल से ही काफ़ी सक्रिय दिखाई दिए प्रातः 8 बजे से पुरा पुलिस स्टाफ़ के साथ पूरे क़स्बे मे घुम रहे थे पुलिस प्रशासन के साथ पटवारी नितेश अलावा एवम् ग्राम पंचायत के सचिव अमरसिंह तोमर पूरे क़स्बे मे सक्रिय दिखाई दिए तथा ग्रामीणों से अपने अपने घरों मे ही रहने की विशेष अपील कर रहे थे सोमवार की सायंकाल जोबट अनुविभाग के एसडीएम अखिल राठोड एवम् तहसीलदार जोबट ने ग्राम बड़ी खट्टाली का भ्रमण कर ग्रामीणों से कोरोना के सम्बंध मे जानकारी दी तथा सभी से इसमें सहयोग की अपील की तथा अपने अपने व्यवसाय बंद रखने व ग्रामीणों को अपने अपने घरों मे रहने की सलाह दी Post navigation पुलिस चौकी प्रांगण में कोरोना को लेकर बैठक संपन्न, एसडीएम अखिल राठौड़ ने दी विभिन्न जानकारियां देश मे आयी विडंबना के चलते कर्फ़्यू से परेशान नागरिको को बाटी नवाबी कमेटी ने राहत सामग्री