झाबुआ। राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम के क्षेत्रीय पुरस्कार उत्कृष्ठता एवं श्रेष्ठता-2018 के मापदंडों के अनुसार जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित झाबुआ से संबंद्ध आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था मर्यादित सोरवा को उत्कृष्ठता हेतु प्रथम पुरस्कार 25 हजार रुपए एवं चांदपुर जिला अलीराजपुर को श्रेष्ठता हेतु द्वितीय पुरस्कार 20 हजार रुपए व प्रमाण पत्र से पुरस्कृत किया जाएगा। उक्त परिप्रेक्ष्य में सहकारिता मंत्री, संसदीय कार्य एवं सामान्य प्रशासन विभाग मप्र डॉ.गोवन्दसिंह द्वारा उक्त संस्था के अध्यक्ष एवं सचिव को 15 फरवरी को अपैक्स बैंक भवन, छठवीं मंजिल टीटीनगर भोपाल में पुरस्कृत किया जाएगा। उक्त उपलब्धि पर बैंक के अध्यक्ष गौरसिंह वसुनिया एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी पीएन यादव ने बधाई दी है।

)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *