आजाद नगर। रविवार को नगर में मां नर्मदा का जल ले कर लौटे सैकडों कावडिय़ों का नगरवासियों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। अलीजरापुर रोड से बस स्टैंड होते हुए नगर में प्रवेश करते समय इन कावडियों का बस स्टैंड पर जयश्री कल्याण ग्रुप के अभिजीत डावर,दिलीप वाणी,नरेन्द्र परमार, राहुल चौहान, रविन्द्र चौहान,महेन्द्र देवड़ा, शैलेन्द्र डावर, नंदलाल चौहान ने पुष्पवर्षा व स्वल्पाहार देकर स्वागत किया। बस स्टैंड पर भगवाझंडों से धर्ममय कर दिया गया। कावडय़ात्री द्वारा नगर में विशाल चल समारोह निकाला गया, इसके बाद आसपास के गांवों से आए कावडय़ात्री अपने अपने गांवों में भगवान भोले को जल अर्पण करने चले गए। इसके बाद नगर में सोमवार को जयश्री कल्याण ग्रुप के बेनर तले नगर में भगवान का डोला काल्यावाव स्थित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर से राम मंदिर तक निकाला जाएगा अंत में राम मंदिर पर महा आरती एवं महाप्रसादी का वितरण किया जाएगा। Post navigation वीर दुर्गादास जयंती पर निकला चल समारोह आतंकवादियों का पुतला दहन कर लगाए जमकर नारे