भूपेंद्र बरमंडलिया, मेघनगर

जन्माष्टमी के पावन पर्व पर आजाद कृष्ण परिवार धर्मयात्रा स्थानीय हनुमान अष्ट मंदिर (बावड़ी) से नगर के प्रमुख मार्गों से होकर अपने गंतव्य की ओर रवाना हुई। यात्रा में सैकड़ों भक्त व संत महात्मा शामिल हुए। गोरजप्रांत संत समाज के महंत बालकदासजी महाराज के नेतृत्व व जीतू महाराज व मदन महाराज की उपस्थिति में रवाना हुई इस धर्मयात्रा को क्षेत्र के सांसद गुमानसिंह डामर ने केशरिया ध्वज लहराकर रवाना किया। इस अवसर पर हनुमान अष्ट मंदिर के महंत दयरामदास महाराज, भाजपा जिलाध्यक्ष ओम शर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष बंटी डामर, पत्रकार कुन्दन अरोड़ा, भाजपा नेता भूपेश सिंगाड, दिलीप कटारा, मोंटू उपाध्याय, पारस तलेरा, राकेश सोनी, राजू धानक सहित अनेक प्रमुख नागरिको ने धर्मयात्रा के नगर भ्रमण में शामिल होकर यात्रा को विदाई दी। कृष्ण धर्मयात्रा पीपली चौराहा, आजाद चौक से जवाहर मार्ग से अस्पताल चौराहा होकर इमली गणेश मंदिर पहुंचकर रवाना हुई। सम्पूर्ण मार्ग पर यात्रा का नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। यात्रा संयोजक राजेश अहीर ने बताया कि यह धर्मयात्रा 12 वर्ष से सतत निकाली जा रही है तथा हर वर्ष देश के अलग अलग प्रदेशो के धार्मिक स्थलों का यात्रा से जुडऩे वाले कृष्ण भक्त धर्मलाभ लेते है । 3 दर्जन चारपहिया वाहनों के साथ इस वर्ष यह धर्मयात्रा घुश्मेश्वर ज्योर्तिर्लिंग, भीमाशंकर ज्योर्तिर्लिंग, मल्लिकार्जुन ज्योर्तिर्लिंग, कन्याकुमारी, धनुषकोठी, तिरुपति बालाजी, रामेश्वर का भ्रमण कर यात्रा में शामिल भक्तगण जलाभिषेक करेंगे व रास्ते के अन्य धार्मिक स्थलों का दर्शन लाभ प्राप्त करेंगे। 300 श्रद्धालु भक्तों की इस यात्रा व्यवस्था में प्रमुख रूप से राजेश गांधी, कालू परमार, बछु डामर, खुमान खपेड, दिलीप खपेड, लोकेंद्र कहार, रायसिंह डामर, संजीव परिहार, गौरव यादव, रोहित प्रजापत सहित अन्य साथी संपूण रास्ते मे धर्मयात्रा की व्यवस्था की देखरेख का जिम्मेदारी निर्वहन करेंगे। यात्रा 12 दिन में पूर्ण होकर वापस मेघनगर में समापन होगा ।

मेघनगर में हुआ जगह-जगह यात्रा का स्वागत
आजाद कृष्ण परिवार कि धर्ममय यात्रा पिछले 12 वर्षों से सतत धर्म की धारा को निरंतर प्रवाह के रूप में अविरल निकाली जा रही है। इसी तारतम्य में उक्त यात्रा जब मेघनगर पहुंची तो नगर में साईं मित्र मंडल, उत्सव समिति, गोकुल ग्रुप, श्री गिरिराज भक्त मंडल व कई संगठनों ने आजाद कृष्ण परिवार धार्मिक यात्रा का पुष्प वर्षा एवं हिंदू रीति रिवाज के अनुसार सर पर पगड़ी बांधकर स्वागत सम्मान किया।
)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *