अलीराजपुर लाइव के लिए मुकेश परमार की रिपोर्ट मध्यप्रदेश के आदिवासी बहुल ” अलीराजपुर ” जिले मे एक अधेड़ उम्र का 55 वर्षीय आदिवासी समाज का अधेड़ आज शाम आजादनगर बस स्टैंड के समीप पर मृत अवस्था मे बरामद हुआ । आजादनगर के वाड॔ क्र 3 ( मशान फलिया) के पूव॔ पाष॔द & मृतक के पडोसी ” छगन परमार” ने बताया कि चैनसिंह नामक इस शख्स की मोत “ठंड” से हुई है पूव॔ पाष॔द के अनुसार मृतक अकेला अपनी झोपड़ी मे रहता था उसका पुत्र गुजरात मजदूरी करने गया हुआ है ओर बेटी पास के गांव मे ब्याही गयी है इसलिए कई बार वह भूखा भी सो जाता था ओर गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले चैनसिंह के पास ठंड से बचाव के भी पर्याप्त साधन नहीं थे । गोरतलब है कि आजादनगर मे नगर परिषद् सरकार ओर प्रशाशन के निर्देश के बावजूद अभी तक रैन बसेरा नहीं बना पाई है जबकि जोबट विधायक माधोसिंह का आजादनगर गृह नगर है ओर उनकी धम॔ पत्नी आजादनगर नगर परिषद् की अध्यक्ष है । इस मामले मे कलेक्टर गणेश शंकर मिश्रा ने कहा है ठंड से मरने की संभावना कम ही है लेकिन मै दिखवा लेता हुं मामला । Post navigation अतिक्रमण हटाने को लेकर सात दिनों से भूख हड़ताल कर रहे सरपंच की तबीयत बिगड़ी कोतवाली के सामने बस में लगी अचानक, हादसे में बची 35 यात्रियों की जान