राणापुर से हर्षवर्धन सिंह

स्वराज 75 अमृत महोत्सव समीति द्वारा हर घर तिरंगा अभियान हेतु तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। राणापुर पुलिस थाने से थाना प्रभारी कैलाश चौहान के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ नगर के मुख्य मार्गो से तिरंगा यात्रा निकाली गई जोकि पुन्ह राणापुर पुलिस थाने पर समाप्त हुई।

जिसके पश्चात राणापुर के झाबुआ नाका स्थित गुजरी से स्वराज 75वां अमृत महोत्सव समिति द्वारा हर घर तिरंगा अभियान हेतु नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया भारत माता की जय एवं वंदे मातरम के जयकारों के साथ युवाओं ने तिरंगा लहराते हुए राणापुर के बस स्टैंड पर पहुंची यात्रा जहां भारत माता की आरती के पश्चात यात्रा का समापन हुआ। यात्रा में नगरवासियों ने हाथों में तिरंगा लेकर बढ़चढ़कर भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *