अलीराजपुर लाइव के लिए आजाद नगर से विशाल वाणी की रिपोर्ट- शहीद चंद्रशेखर आजाद की नगरी आजाद नगर में शनिवार को 75 वर्ष की उम्र में बनीबेन सोंचन्द वाणी का निधन हो गया। निधन पश्चात परिवार के सदस्यों की इच्छानुसार वाणी का नेत्रदान किया गया। नेत्रदान करवाने जोबट से गायत्री परिवार के शिव नारायण सक्सेना एवं रजनीश वाणी देर शाम आज़ाद नगर आए। गौरतलब है कि कलेक्टर शेखर वर्मा एवं गायत्री परिवार जोबट के प्रयास से जिले में कई नेत्रदान हुए। इस महान यज्ञ में आज आजाद नगर ने भी आहुति दे दी, जिसकी में सर्वत्र प्रशंसा की जा रही है। इस दौरान अजमेर सिंह डावर और जयप्रकाश शर्मा के साथ एमके इंटरनेशनल आईबैंक इंदौर के अनिल श्रीवास्तव ने कार्निया लिया। Post navigation त्योहारों के मद्देनजर कलेक्टर ने ली शांति समिति की बैठक, दिए निर्देश राहजनी कर वाहनों को लूटने वाली गैंग पुलिस गिरफ्त में