बड़ी खट्टाली से विजय मालवी की रिपोर्ट- ज्योतिष सम्राट मोहनखेड़ा तीर्थ प्रेरक आचार्य ऋषभ विजयजी महाराज साहब का आज सायं काल ग्राम बड़ी खट्टाली में मंगल प्रवेश धुम धाम से हुआ ।इस अवसर पर जैन समाज के अतिरिक्त माहेश्वरी समाज एवं ब्राह्मण समाज के बंधुओं ने भी अपनी सहभागिता की एवं धर्म के प्रति पूर्ण आस्था एवं निष्ठा व्यक्त की ।आचार्य श्री की अगवानी जैन समाज माहेश्वरी समाज व अन्य समाज के प्रतिनिधियों ने की ।आचार्य श्री के प्रवेश पर सांसद प्रतिनिधि जोबट रमेश मेहता ग्राम पंचायत बड़ी खट्टाली के उप सरपंच मदन लढ्ढा, जनपद अध्यक्ष श्रीमती शकुंतला मेहताब सिंह तथा जोबट विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक श्रीमती सुलोचना रावत ने ग्राम बड़ी खट्टाली पहुंच कर आचार्य श्री की कुशल क्षेम पुछकर यात्रा की जानकारी प्राप्त की।एवम जोबट क्षेत्र में अधिकाधिक समय देने की पहल की। आचार्य श्री के आगमन को लेकर ग्रामीणों में व्यापक उत्साह है।आचार्य बनने के बाद ऋषभ विजय जी का प्रथम बार ग्राम में प्रवेश हुआ है जिससे क्षेत्र के समाज जनों में व्यापक हर्ष व्याप्त है Post navigation डीएसए ट्राइगुलर सीरीज पर अलीराजपुर क्रिकेट टीम का कब्जा भारी गर्मी के चलते बाजार हुए सूनसान