जितेंद्र वाणी, नानपुर अलीराजपुर जिले के नानपुर में सोमवार शाम 6:00 बजे थाना प्रांगण में आगामी त्योहार जैसे गणेश स्थापना, मिलाद उन नबी, डोल ग्यारस को लेकर शांति समिति की बैठक रखी गई। बैठक में समस्त वरिष्ठगण, प्रमुख कार्यकर्ता, पत्रकार गण व समिति के सदस्य शामिल हुए। थाना प्रभारी राजेश डावर ने गणेश पंडाल समिति सदस्यों को आवश्यक निदे्रश दिए। इसके अलावा गांव में लगे सीसी टीवी कैमरे चालू करने को कहा। सभी से त्योहार शांतिपूर्ण मनाने को कहा गया। Post navigation फाटा बांध ‘भगवान भरोसे’, पिछले साल की घटना के बावजूद लापरवाही जारी अनुविभागीय अधिकारी तपिश पांडे ने नानपुर में देखी व्यवस्था, केबी रोड पर विराजित गणेश जी की प्रतिमा के दर्शन किए