विजय मालवी, खट्टाली आगामी 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपई की जन्म जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाने को लेकर भाजपा मंडल बड़ी खट्टाली में बैठक आयोजित की गई। मंडल के प्रभारी एवं जिले के महामंत्री देवेंद्र श्रीवास्तव की उपस्थिति एवं विशेष अतिथि नगर परिषद जोबट के उपाध्यक्ष अमृतलाल राठौड़ की उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक में सभी कार्यकर्ता बूथ स्तर पर अटलजी के जन्म जयंती पर सुशासन दिवस मनाने का निर्णय लिया। प्रदेश स्तर से जो कार्यक्रम दिए गए उस पर भी चर्चा की, सभी कार्यकर्ताओं मिलकर कार्यक्रम करेंगे।कार्यक्रम में उपस्थित मंडल के अध्यक्ष मुकेश राठौड महामंत्री ललित राठौड ,बीरबल डुडवे ,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष विजय मालवी ,छोटी खट्टाली सरपंच बालू सिंह तोमर, चमारबेगड़ा सरपंच ढोडला भाई ,पलासदा पूर्व सरपंच मुलेश बघेल, दुदलवाट सरपंच कलम सिंह डुडवे, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता भावसिंह डुडवे, पूर्व सरपंच भारत सिंह डोडवे ग्राम के पटेल राम सिंह जी पटेल, इकबाल खत्री दिनेश डावर सालखेड़ा से भाजपा कार्यकर्ता मेहताब सिंह ,भूरसिंह पिछड़ा वर्ग मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण राठौड़ तरुण प्रजापत राहुल पटेल अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। Post navigation उप निरीक्षक सिसोदिया को ग्रामीणों, चौकी के स्टाफ एवं पंचायत प्रतिनिधियों ने बिदाई दी सम्मेद शिखर महातीर्थ को पर्यटन् स्थल बनाए जाने वाले अध्यादेश को वापस लेने का विरोध