रायपुरिया लवेश स्वर्णकार रायपुरिया के बस स्टेंड स्थित अंधे मोड़ पर अब से कुछ देर पहले एक मारुति वेन ओर बस में भिड़ंत हो गई । किसी को कोई चोट नही लगी लेकिन दोनो वाहनों को नुकसान जरूर हुवा है । दरअसल रायपुरिया के आमजन में बस स्टैंड स्थित यह अंधा मोड़ 2 सालों से खूब चर्चित है। लोगो ने यहां मोड़ पर कई बार दुर्घटनाओ के अंदेशे को लेकर प्रशासन का ध्यान आकृषीत करवाया था जब जब भी यहां दुर्घटनाए होगी चर्चा का विषय भी बनेगा। दरअसल बस स्टैंड पर मोड़ पर बना मकान निर्माण से लेकर बनने तक तरह तरह की चर्चाओं ओर कार्रवाही को लेकर चर्चित रहा है । यहां मोड़ पर दुर्घटनाओ को लेकर ग्रामीणों ने बाते कही वो आज यही साबित हो रहे है हर पल यहां दुर्घटनाओ का भय रहता है क्योंकि अंधे मोड़ पर मार्ग के दोनो ओर से वाहन नजर नही आते है लिहाजा मोड़ पर दुर्घटना का कारण बन रहे है प्रशासन की ओर से इस मोड़ पर न तो संकेतक लगाए और न ही कोई ऐसी व्यवस्था की है जिससे यहां वाहनों की गति को नियांत्रित किया जा सके भले ही आज प्रशासन ने यहां कोई ध्यान दिया लेकिन आज हुई दुर्घटना से लोगो का ध्यान तरह तरह की चर्चा पर पुनः पहुच गया है। Post navigation पत्रकार अनिल मूथा रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति का करेंगे प्रतिनिधित्व ,सांसद जीएस डामोर ने किया नामांकित भूतपूर्व सरपंच दल्ला बा का निधन समाज सहित ग्राम में शोक की लहर