मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ

आगामी 13 मई को संपन्न होने जा रहे लोकसभा चुनाव प्रचार के अंतिम दिन झाबुआ रतलाम लोकसभा की भाजपा प्रत्याशी अनीता नागरसिंह चौहान ने कार्यकर्ताओं के साथ आम्बुआ में तूफानी जनसंपर्क किया। मतदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की।

भाजपा मंडल अध्यक्ष भरत महेश्वरी  के मार्गदर्शन में आज 11 मई को लोकसभा क्षेत्र झाबुआ रतलाम के भाजपा प्रत्याशी श्रीमती अनीता नागरसिंह चौहान ने प्रचार के अंतिम दिन क्षेत्र के आम्बुआ कस्बे में संघन जनसंपर्क कर मतदाताओं का आशीर्वाद प्राप्त किया। इंदिरा आवास में बिजासन माता मंदिर में दर्शन किए जहां पर पुजारी भागीरथ चौहान ने माता जी की चुनरी ओढ़ा कर स्वागत किया। तूफानी जनसंपर्क में पूर्व मंडल अध्यक्ष जुवानसिंह रावत, पूर्व सरपंच वर्षा रावत, महिला मंडल से इन्द्रा महेश्वरी, संजय सिसोदिया, भागीरथ चौहान, निलेश राठौड़, मुकेश कुलकर्णी, गौरव राठौड़, जीवन महेश्वरी, यश राठौड़, कान्हा गेहलोद, लखन माहेश्वरी, आकाश मौर्य सोहन भूरिया आदि उपस्थित रहे।