भूपेंद्र चौहान, चंद्रशेखर आजाद नगर जिले में आकाशीय बिजली का कहर जारी है। आज एक और दुखद घटना में शाहबाई पति जुवान सिंह (निवासी बड़ी करेटी, पुजारा फलिया) की बिजली गिरने से मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान उनके साथ मौजूद उनकी बेटी और भतीजी भी गंभीर रूप से घायल हुई हैं। जानकारी के अनुसार, जब बिजली गिरी, तब शाहबाई के साथ उनकी बेटी सकीना और उनके देवर रमेश की बेटी सरिता (उम्र 9 वर्ष) भी मौजूद थीं। बिजली के तेज झटके से सकीना और सरिता गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों घायलों को तुरंत चंद्रशेखर आजाद नगर स्थित स्वास्थ्य केंद्र अस्पताल लाया गया, जहाँ उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार, उनकी हालत सामान्य बनी हुई है और वे खतरे से बाहर हैं। घटना की सूचना मिलते ही तहसीलदार जितेंद्र तोमर अपने प्रशासनिक अमले और बड़ी करेटी के पटवारी के साथ तत्काल अस्पताल पहुँचे। उन्होंने घायलों का हालचाल जाना और अस्पताल के डॉक्टर राहुल जायसवाल से चर्चा कर यह सुनिश्चित किया कि मरीजों को सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएँ तुरंत उपलब्ध हों। तहसीलदार ने मौके पर ही पंचनामे सहित सभी ज़रूरी प्रारंभिक कार्रवाईयाँ पूरी कीं। Post navigation आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को बाल संरक्षण अधिकारों पर प्रशिक्षण दिया मंत्री नागर सिंह चौहान ने 4 करोड़ 93 लाख से बनने वाली विद्युत ग्रिड का भूमिपूजन किया