भूपेंद्र चौहान, चंद्रशेखर आजाद नगर आज भारतीय जनता पार्टी विधानसभा जोबट मध्यप्रदेश शासन द्वारा कार्यक्रम में दिनांक 20/06/2025 को ग्राम पंचायत बोरकुण्डिया में 4 करोड़ 93 लाख से बनने वाली विद्युत ग्रिड का भूमिपूजन आज दोपहर 12 बजे कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान एवं जिला अध्यक्ष संतोष मकू परवाल, पूर्व विधायक माधोसिंह डावर युवा नेता विशाल रावत मौजूद रहे। मंत्री नागर सिंह ने संबोधित करते हुए बताया कि हमारे किसान भाइयों को इस ग्रिड से बिजली मिलेगी तो उससे किसानों का फायदा होगा और किसान समृद्ध होगा जिससे जिला समृद्ध होगा जिला समृद्ध होगा तो हमारा प्रदेश समृद्ध होगा आप हमेशा बीजेपी पार्टी के साथ रहे हम विकाश में कोई कमी नहीं आने देंगे हमने जो वादा किया है वह आज पूरा किया है अब बारी फलिया सड़क बनानी है वह भी बहुत जल्दी काम चालू हो जाएगा। सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता, संगठन के पदाधिकारियों से एव जनपद सदस्य, सरपंच एवं कार्यकर्ताओ से ग्रिड के भूमिपूजन में शामिल हुवे कलेक्टर अभय बेडेकर, मंडल अध्यक्ष नारायण अरोड़ा , मंडल अध्यक्ष लालसिंह चौहान, महेश भूरिया, रमण चौहान, जनपा अध्यक्ष जगदीश , भूपेंद्र डावर , अभिजीत डावर, अजय जायसवाल, धर्मेन्द्र जयसवाल, हिमसिग बारिया , नटवर गोहिल , विक्रम ढाक , कमरू अजनार, दिलीप बारिया, एसडीएम प्रियांशी भंवर, तेहसीलदार जितेन्द्र तोमर, एसी धर्मेन्द्र राजपूत , डी पंकज डावर मौजूद रहे। Post navigation आकाशीय बिजली गिरने से महिला की मौत, दो बच्चियां घायल आकाशीय बिजली गिरने से जान गंवाने वाले दो ग्रामीणों के परिजन को ढांढस बांधने पहुंचे कैबिनेट मंत्री चौहान