भूपेंद्र चौहान, चंद्रशेखर आजाद नगर शुक्रवार दोपहर 12:15 बजे चंद्रशेखर आजाद नगर जनपद पंचायत मीटिंग हॉल में भाबरा ब्लॉक की सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. इस बैठक का मुख्य उद्देश्य महिला एवं बाल विकास के तहत बाल संरक्षण अधिकारों के संबंध में जागरूकता अभियान चलाना था. प्रशिक्षण के दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को बच्चों के अधिकारों के बारे में विस्तार से बताया गया. इसमें शिक्षा का अधिकार, खेलने और आराम का अधिकार, सूचना और विचार की स्वतंत्रता, तथा किसी भी तरह के दुर्व्यवहार, शोषण या उपेक्षा से बच्चों की सुरक्षा का अधिकार शामिल था. इसके अतिरिक्त, कार्यकर्ताओं को बाल संरक्षण अधिकार संरक्षण आयोग अधिनियम, वात्सल्य मिशन योजना, फास्टर केयर योजना और अन्य संबंधित विषयों के बारे में भी जानकारी दी गई. इस प्रशिक्षण में जिला समन्वयक श्री सुरेश वास्कले, ब्लॉक समन्वयक श्री सचिन चौहान, एवं सेक्टर पर्यवेक्षक किरण गणावा, शांता बामनिया, सविता मंडलोई व सुशीला चमेले उपस्थित रहे. Post navigation नगर परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के वार्ड में प्याऊ सूखे, पानी के लिए परेशान हो रहे लोग आकाशीय बिजली गिरने से महिला की मौत, दो बच्चियां घायल