झाबुआ लाइव के लिए खरडूबड़ी से सिराज बंगड़वाला की रिपोर्ट- ग्राम खरडूबड़ी से 3 किमी दूर ग्राम झेरावडिया में आंधी के चलते एक मकान ढह गया। दोपहर को जब आंधी-तूफान चल रहा था उस दौरान ग्रामीण शैतान पीदू भूरिया व माकरिया नानजी वाखला के मकान के पास एक कच्चा मकान जिसमें एक बुजुर्ग महिला मकान के अंदर थी उसी समय मकान का छप्पर गिर गया। जैसे ही मकान का छप्पर ढह ग्रामीण बुजुर्ग महिला को बचाने की कवायद में जुट गए और जैसे-तैसे महिला को बाहर निकाला। इसके बाद तेज बारिश हो गई जिससे मकान में रखी दस क्विंटल मक्का पानी में गीली हो गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना कोतवाली झाबुआ में दर्ज करवाकर पटवारी को इसकी सूचना दे दी है। Post navigation तेज बारिश के बाद मिली उमस से राहत अपनी फसलों का उचित दाम नहीं मिलने पर किसानों ने निकाली वाहन रैली